Viral Video: 1.5 करोड़ का फ्लैट बना झरना! छत से ऐसे बरसा पानी कि घर हुआ जलमग्न

दिल्ली की एक हाउसिंग सोसाइटी में छत से पानी बहने का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा है कि फायर अलार्म पाइप फटने से करोड़ों रुपये के फ्लैट में पानी भर गया।

दिल्ली-मुबंई जैसे बड़े शहरों में खुद का घर होना लोगों का सपना होता है। इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा कीमत चुकाकर भी अपने इस सपने को साकार करते हैं। मगर आपके अपने सपनों का घर, जिसके लिए आपने इतनी बड़ी कीमत चुकाई, अगर वह समय से पहले ही बदहाल हो जाए तो उसका दुख अलग ही होता है। इंसान खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगता है और ऐसे घर में आए दिन परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।

delhi flat water leak viral video

फ्लैट के अंदर झमाझम बरसा पानी (X/@SanjuGoyel)

परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया उनका फ्लैट

कुछ ऐसा ही अनुभव दिल्ली के एक परिवार को हुआ। जब उनका सपनों का घर अचानक उनके लिए एक बड़ी परेशानी बन गया। इस परिवार ने डेढ़ से दो करोड़ की महंगी कीमत में दिल्ली में एक फ्लैट खरीदा। मगर कुछ ही समय बाद फ्लैट की छत से इतनी तेज पानी की धार गिरने लगी कि पूरा फ्लैट पानी से भर गया। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की छत से पानी ऐसे गिर रहा है जैसे घर के अंदर ही बारिश हो रही हो। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और बिल्डिंग की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं।

End of Feed