घर की बहू को सास से ही हो गया, बोली- तुमसे होनी चाहिए मेरी शादी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 20, 2024, 05:24 PM IST

Viral Video: वायरल वीडियो में एक महिला कहती नजर आती है कि उसकी बहू बेटे के साथ नहीं रहना चाहती है। उसने शादी भी सिर्फ एक बहाने के लिए की थी, उसे मेरे (सास) साथ रहना था।

Viral Video: सोशल मीडिया में कभी-कभी ऐसा कुछ देखने को मिलता है कि यकीन करना मुश्किल होता है। उम्मीद भी नहीं होती है कि कभी ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां घर की बहू को अपनी सास से ही प्यार हो गया। मामला दिल्ली में भजनपुरा इलाके का बताया गया है। पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसमें एक महिला यानी सास हैरान करने वाली बातें बताती है। महिला ने बताया कि वो दिल्ली में भजनपुरा करावलनगर में परिवार के साथ रहती हैं।

Today Viral Video

दिल्ली के भजनपुरा में सास और बहू से जुड़ा अनोखा मामला सामने आया है। (Photo/Instagram)

बहू को हुआ सास से प्यार

महिला ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले अपने बेटे की शादी की। विवाह के छह महीने बाद तक उन्हें अपनी बहू के बारे में कुछ भी अजीब नहीं लगा। मगर छह महीने बाद उसने (बहू) हैरान करने वाली बात कहीं। बहू ने कहा कि वो अपनी सास से प्यार करती है और उन्हीं के साथ रहना पसंद है। अब बहू साफ कहती है कि उसे अपनी सास से शादी करनी थी। उसकी ये बातें सुनकर सास बुरी तरह चौंक गईं। सास ने बताया कि लड़की ने शादी सिर्फ बहाने के लिए की थी, उसे मेरे साथ रहना था।

End of Feed