पापा ने दिए थे सिर्फ 1 लाख, 5 साल बाद बेटी ने गिफ्ट कर दी G-Wagon कार, VIDEO देख भावुक हो जाएंगे आप

दुबई जाने से पहले एक पिता ने अपनी बेटी को दिए थे सिर्फ 1 लाख रुपए दिए थे। जिसके 5 साल बाद बेटी ने मेहनत से सफलता हासिल कर अपने पिता को लग्जरी कार G-Wagon गिफ्ट की।

माता-पिता का भरोसा किसी भी बच्चे के लिए सबसे बड़ी ताकत होता है। जब परिवार साथ खड़ा हो, तो मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी आसान लगने लगता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हजारों लोगों का दिल छू लिया है। इस वीडियो में एक बेटी अपने पिता को ऐसी खुशी देती है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

Daughter Gifts G-Wagon to Father viral video

बेटी ने अपने पापा को गिफ्ट की लग्जरी कार (Instagram/@mansiinsights)

बेटी ने अपने पापा को गिफ्ट की करोड़ों की लग्जरी कार

यह वीडियो (Video) है दुबई में रहने वाली भारतीय इंटरप्रेन्योर मानसी पांचाल की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता पहली बार उनकी नई Mercedes G-Wagon चलाते हुए नजर आते हैं लेकिन इस वीडियो की सबसे खास बात सिर्फ लग्जरी कार नहीं, बल्कि उसके पीछे का छिपा हुआ संघर्ष और पिता का भरोसा है।

End of Feed