रूसी महिला ने हरी साड़ी पहन ढाया कहर, भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस कि बिहार-UP वाले भी हो जाएंगे फैन!

Russian woman dance video: सोशल मीडिया पर एक रूसी लड़की का भोजपुरी गाने ‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ पर डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह रूसी लड़की हरे रंग की साड़ी पहनकर पूरे जोश के साथ भोजपुरी स्टाइल में डांस करती नजर आ रही है। लोगों को उनका अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि वे उन्हें प्यार से “रूसी कुड़ी” कह रहे हैं।

Russian Girl Bhojpuri Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक रूसी लड़की भोजपुरी गाने पर डांस (Dance Video) करती नजर आ रही है। लड़की का नाम Tatiana Romanoff बताया जा रहा है। खास बात यह है कि वह पूरे जोश और उत्साह के साथ भोजपुरी गाने ‘गाल छू के गोड़ लागे देवरा’ पर डांस (Gal Chu Ke God Lage Devra Dance) कर रही हैं। यही वजह है कि लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। होली पर इस गाने ने पूरे देश-दुनिया में धूम मचाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि रूसी लड़की ने हरे रंग की चमकदार साड़ी पहन रखी है। साड़ी में उनका लुक बिल्कुल भारतीय अंदाज जैसा लग रहा है।

Bhojpuri Song Viral Video (2)

रूसी महिला ने किया कातिलाना डांस, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/Tatiana Romanoff)

भोजपुरी गानों का जादू अब विदेशों तक पहुंचा

वह मुस्कुराते हुए भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song Viral video) की बीट पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। उनके डांस स्टेप्स भी काफी मजेदार हैं। कभी वह हाथों को घुमाती हैं, कभी कमर मटकाती हैं और कभी भोजपुरी स्टाइल के छोटे-छोटे कट स्टेप्स करती हैं। ऐसा लगता है जैसे उन्होंने भोजपुरी डांस स्टाइल को अच्छी तरह समझ लिया हो। लोग इस वीडियो को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें प्यार से 'रूसी कुड़ी' कहकर बुला रहे हैं। कमेंट में लोग लिख रहे हैं कि भोजपुरी गानों का जादू अब विदेशों तक पहुंच चुका है। कुछ यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि अगर यह वीडियो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों ने देख लिया, तो वे भी इस रूसी लड़की के फैन हो जाएंगे। पूरी वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करिए।

End of Feed