दादी का टशन देख नए-नवेले लड़के भी शरमा जाएं, 80 की उम्र में फुल स्वैग के साथ ड्राइव करती दिखीं लग्जरी कार

एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को आपने अक्सर किसी के सहारे चलते देखा होगा या फिर अपने जोड़ों के दर्द और शरीर के तकलीफ से परेशान देखा होगा। मगर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक दादी ऐसी भी दिखीं जो इस उम्र में भी नए जवान लोगों को अपने हौंसले से मात देते हुए दिखीं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दादी छाई हुई हैं, जिनका अंदाज देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी। वजह है उनका स्टाइल और स्वैग। वायरल वीडियो में दादी लग्जरी कार Audi ड्राइव करते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका टशन देखकर लोग यह कहने को मजबूर हो गए कि “उम्र तो बस एक नंबर है।”

ऑडी ड्राइव करती दिखीं दादी

ऑडी ड्राइव करती दिखीं दादी (Instagram/@vishal__riderz_jk14)

क्या है वीडियो में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी बड़े आराम से ऑडी कार ड्राइव कर रही हैं। उनके साथ कार में एक शख्स भी बैठा है, लेकिन गाड़ी की स्टीयरिंग दादी के ही हाथों में है और वे उसे फुल स्वैग में चला रही हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि उनके चेहरे पर जरा भी डर या घबराहट नहीं है। वह बहुत ही आराम से कार को ड्राइव कर ले रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यह उनका रोज का काम हो और वे काफी लंबे समय से ड्राइविंग करती आ रही हों।

End of Feed