Video: "1 मिनट में जो चाहे दुकान से उठा लो, वो तुम्हारा हुआ", बच्ची क्लास में आई सेकंड तो पापा ने दिया गजब का ऑफर

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखने के बाद लोगों का दिल खुश हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सामने आया है। जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

माता-पिता के लिए उनके बच्चों की कामयाबी ही उनकी सबसे बड़ी खुशी है। अगर बच्चा अपने जीवन में कुछ अच्छा करता है तो माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसी खुशी का जश्न मनाते एक पिता-पुत्री का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची को उसके पापा ने क्लास में सेकेंड आने पर गिफ्ट के तौर पर दुकान से मनचाहे सामान लेने को कह दिया। इसके बाद बच्ची ने अपनी फुर्ती दिखाते हुए पूरी दुकान से अपनी मनपसंद चीजों को एक कार्टन में भरने लगी। क्यूट सी बच्ची का यह प्यारा सा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Dad gave her daughter 60 seconds whatever she grabs is hers pure happiness moment from pakistan

पापा के ऑफर से खुश बच्ची ने दुकान से उठा ली सारी मनपसंदीदा चीजें (Instagram/@iamasadz)

बेटी क्लास में आई सेकेंड तो पापा ने दिया यह शानदार ऑफर

वीडियो में आप शख्स को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि, "ये मेरी बेटी है, अनुष्का यादव और ये अपने क्लास में सेकेंड आई है। इसको आज मैं टाइम दे रहा हूं, इसके पास 1 मिनट है और सामने एक कार्टन पड़ा है। एक मिनट में वह जो कुछ भी उठा लेगी, वो इसका हुआ, तो इसका टाइम अब होता है शुरू, Let's Start!"

End of Feed