स्कूल में आई फर्स्ट, रास्ते भर लोगों को दिखाते ले गई मेडल और सर्टिफिकेट, बच्ची की चुलबुली अदा और क्यूट एक्सप्रेशन पर दिल हार बैठे लोग

सोशल मीडिया पर एक क्यूट सी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची के चेहरे पर उसकी जीत की खुशी साफ नजर आ रही है। वह फुल स्वैग में लोगों को अपना मेडल और सर्टिफिकेट दिखा रही है।

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची की मासूमियत को देख लोगों का दिल खुशी से झूम उठा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्ही परी स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही है, उसके हाथ में चमकता हुआ मेडल और सर्टिफिकेट नजर आ रहा है। जो शायद उसे अपने स्कूल में फर्स्ट आने पर मिला है। बच्ची अपने पिता के साथ स्कूटर पर बैठकर स्कूल से वापस अपने घर लौट रही है।

बच्ची के क्यूट एक्प्रेशन हुए वायरल

बच्ची के क्यूट एक्प्रेशन देख लोग हार बैठे अपना दिल (X/@aditiwari9111)

बच्ची के चेहरे पर साफ झलक रही है जीत की खुशी

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची अपने जीत को लेकर बेहद ही खुश है और वह रास्ते में लोगों को अपनी जीती हुई मेडल और सर्टिफिकेट दिखा रही है। साथ ही फुल स्वैग के साथ अपने जीत का डंका भी बजाते नजर आ रही है। स्कूल से मिले प्राइज को पाकर बच्ची खुशी के मारे फुले नहीं समा रही है।

End of Feed