गजब: सिर्फ इंसान ही नहीं अब कौए भी हो गए हैं स्मार्ट, बिना कंकड़ डाले ही ऐसे पिया पानी

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Aug 22, 2022, 07:59 PM IST

Smart Crow Video Viral: अब जिस तरह टेक्नोलॉजी स्मार्ट हो गई हैं, इंसान स्मार्ट हो गए हैं। ठीक उसी तरह कौए भी स्मार्ट हो गए हैं। अब कौए कंकड़ डालकर पानी नहीं पीते, बल्कि वह स्मार्ट तरीके से पानी पीते हैं।

Smart Crow Video Viral: बचपन में हमने किताब में एक कहानी पढ़ी थी कि कौए को प्यास लगती है, वह घड़े के पास पहुंचता है। घड़े में पानी नीचे होता है तो वह कंकड़ डालकर पानी ऊपर लाता है और अपनी प्यास बुझाता है। यह तो रही पुराने जमाने की कहानी, लेकिन अब हम 21वीं सदी में आ गए हैं। अब जिस तरह टेक्नोलॉजी स्मार्ट हो गई हैं, इंसान स्मार्ट हो गए हैं। ठीक उसी तरह कौए भी स्मार्ट हो गए हैं। अब कौए कंकड़ डालकर पानी नहीं पीते, बल्कि वह स्मार्ट तरीके से पानी पीते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

crow

स्मार्ट कौआ

कौए के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपनी बुद्धि का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। वह पुरानी कहानी के ढर्रे पर नहीं चल रहा है, बल्कि अपना रास्ता खोजता नजर आ रहा है। इस कौए का वीडियो लोगों को एक सीख दे रहा है। लोग कह रहे हैं कि बोतल से पानी पीने के लिए वह मटके वाली टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि अपना दिमाग लगाता है। एक तरह से कौए ने 21वीं सदी के हिसाब से अपने दिमाग को अपग्रेड कर लिया है। देखें वीडियो-

End of Feed