लोहे की ग्रील में फंसा गाय का सिर, तड़पते बेजुबान के लिए 'देवदूत' बन आया CISF का जवान, दिल को छू लेगा VIDEO

Viral Video: लोहे की ग्रिल वाले गेट में एक बेजुबान गाय का सिर बुरी तरह फंस गया था, जिससे वह काफी घबराई और तड़प रही थी। मौके पर मौजूद CISF जवान ने सूझबूझ और प्यार से गाय को जरा भी चोट पहुंचाए बिना धीरे-धीरे ग्रील के बीच से उसका सिर बाहर निकाला।

Viral Video: कहते हैं कि खाकी वर्दी सिर्फ सरहद या सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि यह इंसानियत और संवेदना का भी सबसे बड़ा उदाहरण पेश करती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी इस जवान की तारीफ करते नहीं थकेंगे। दरअसल, एक बेजुबान गाय राह चलते लोहे के एक गेट की घनी रेलिंग के बीच अपना सिर डाल बैठी। सिर तो अंदर चला गया, लेकिन जब उसने बाहर निकालने की कोशिश की तो वह बुरी तरह फंस गया। घबराई और बेबस गाय बार-बार खुद को छुड़ाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन नाकामयाब होकर तड़प रही थी।

viral video

CISF जवान ने जीता लोगों का दिल (तस्वीर साभार- @CISFHQrs)

End of Feed