OMG: एक रुपये के हजारों सिक्के चिपकाकर कार का कर डाला ऐसा हाल, VIDEO देख लोग बोले- 'गजब सनक है'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 23, 2023, 04:40 PM IST

Coin Car Video: एक शख्स को अजीब सी सनक सवार हुई। इसके बाद उसने अपनी कार पर चारों तरफ एक और दो रुपये के सिक्के चिपका डाले। शख्स ने अपनी पूरी कार को सिक्कों से ढंक दिया। यहां तक कि कार के मिरर में भी सिक्के चिपका दिए गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने कार के साथ किया एक्सपेरिमेंट
  • शख्स का एक्सपेरिमेंट देख रह जाएंगे हैरान
  • पूरी कार पर चिपका दिए सिक्के ही सिक्के

Coin Car Video: अपने बहुत सारी कार और बाइकें देखी होंगी, जिसे लोग मोडिफाई करवा देते हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी कार के साथ हैरान करने वाला एक्सपेरिमेंट करता है। शख्स ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार पर एक और दो रुपये के हजारों सिक्के चिपका दिए। आप देख सकते हैं कि सिक्कों की वजह से कार की फ्रंट से लेकर बैक तक कहीं कार नजर नहीं आ रही है।

शख्स ने कार पर चिपका दिए सिक्के ही सिक्के

End of Feed