टॉयलेट में 'फन' फैलाए बैठा था 12 फीट लंबा कोबरा, दरवाजा खोलते ही उड़े घर वालों के होश, देखें शॉकिंग VIDEO

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक रिहायशी मकान के टॉयलेट में 10 से 12 फीट लंबा विशालकाय किंग कोबरा घुस गया। जैसे ही घर के सदस्यों ने टॉयलेट का दरवाजा खोला, फन फैलाए बैठे कोबरा को देखकर उनके होश उड़ गए।

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत इलाके पांवटा साहिब में उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार के घर के बाहर बने टॉयलेट में विशालकाय कोबरा (Cobra Video) सांप देखा गया। रोजमर्रा की तरह जब परिवार का सदस्य टॉयलेट की ओर गया और दरवाजा खोला, तो कोने में टॉयलेट सीट के पास कुंडली मारे बैठा एक लंबा-चौड़ा सांप नजर आया। सांप की लंबाई और उसका आक्रामक रुख देखकर पूरा परिवार सहम गया और तुरंत चिल्लाते हुए बाहर भागा। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed