Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाले वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। अमूमन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या पालतू कुत्तों-बिल्लियों का जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी खूंखार और जहरीले कोबरा सांप का 'बर्थडे सेलिब्रेशन' देखा है? ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। हाल ही में एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक विशालकाय कोबरा सांप को टेबल पर बैठाकर उसका जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।
कोबरा का बर्थडे (तस्वीर साभार- @jeev_daya_foundation_samiti_)
ये भी पढ़ें - मर्दों की नो-एंट्री! लखनऊ में साड़ी पहनकर अखाड़े में उतरी महिलाएं, सोशल मीडिया पर छाया दंगल का ये वीडियो
सांप का बर्थ डे
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो वाकई नेक्स्ट लेवल का बर्थडे है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'jeev_daya_foundation_samiti_' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि नागराज भी सोच रहे होंगे कि भाई किस गोला पर आ गया मैं, यहां तो मुझे भी नहीं बख्शा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर नागराज को गुस्सा आ जाता और 'रिटर्न गिफ्ट' में डस लेते, तो सारा बर्थडे सेलिब्रेशन धरा का धरा रह जाता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
