कोबरा को पकड़ने के बाद उसे चूम रहा था शख्स, बदले में मिली ऐसी 'जहरीली पप्पी' कि सांप छोड़ भागा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 02:52 PM IST

यह घटना कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती के बोम्मनकट्टे की है। जहां पहले एक शख्स ने कोबरा का रेस्क्यू किया और वीडियो बनाने के चक्कर में उसे किस करने की कोशिश करने लगा। इसी बीच कोबरा को गुस्सा आ गया और उसने अपना 'जहरीला प्रसाद' शख्स के होंठों पर दे दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप का रेस्क्यू करता है शख्स
  • रेस्कयू के दौरान बनाता है वीडियो
  • इस घटना के दौरान भी बना रहा था वीडियो

कर्नाटक से एक बहुत ही डराने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स के ओठों पर कोबरा ने काट लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

cobra bite

कोबरा ने शख्स को काटा

ऑनलाइन सामने आए एक भयावह वीडियो में से पता चला है कि कर्नाटक के शिवमोग्गा के एक व्यक्ति को कोबरा ने काट लिया। वो भी तब जब शख्स कोबरा को बचाने के बाद उसे चूमने की कोशिश कर रहा था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आदमी उस कोबरा को चूम रहा है जिसे उसने अभी-अभी बचाया था और जिसके बाद कोबरा ने उसके होठों पर काट लिया।

End of Feed