Chor Ka Video: चोर पकड़कर GYM में ले गए लोग, फिर दी ऐसी सजा देखकर हंसी ना रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2025, 07:30 AM IST

Chor Ka Video: वायरल वीडियो एक चोर से जुड़ा है। बेचारा खूब दिमाग लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया और लोगों ने चोर पकड़ लिया। अब चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने उसी ऐसी सजा दी जिसे सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक चोर से जुड़ा है। बेचारा खूब दिमाग लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया और लोगों ने चोर पकड़ लिया। अब चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने उसी ऐसी सजा दी जिसे सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल चोर को पकड़ने के बाद लोग उसे जिम में ले गए।

चोर को मिली जिम की सजा

मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लोगों ने GYM में चोर को ऐसी सजा दी जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की होगी। दरअसल चोर गिरफ्त में आने के बाद लोगों ने उससे जबरन जिम में कसरत करवाई। जिम में चोर को ऐसे-ऐसे सेट लगाने के दिए कि बेचारे के आंसू निकल आए। कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि चोर बुरी तरह कराह रहा है, मगर बीच में कोई भी सेट छोड़ने पर उसे खूब बुरी तरह पीटने की धमकी दी गई। अब बेचारे रोते-रोते कसरत करता है।

End of Feed