न मशीन, न सरकारी मदद! अकेले बंदे ने मिनटों में खाली कर दिया सड़क का पानी, वायरल हुआ VIDEO

Viral Video: जलभराव वाली सड़क से गुजरते एक चीनी शख्स ने अपनी कार रोकी और खुद ही जाम पड़े ड्रेन की सफाई करने लगा। बिना किसी झिझक के शख्स ने अपनी पैंट ऊपर की, पानी में उतरा और नंगे हाथों से कचरा बाहर फेंक दिया।

Viral Video: अक्सर हल्की सी बारिश होती नहीं कि हमारी सड़कें झील बन जाती हैं। ऐसे में हम या तो सरकार को कोसते हुए आगे निकल जाते हैं या फिर गाड़ियों के पहियों से दूसरों पर पानी उछालते हुए निकल पड़ते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Trending Video) को देखकर आपकी यह सोच पूरी तरह बदलने वाली है। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा काम किया है जिसकी कल्पना भी आज के समय में कम ही लोग करते हैं। शख्स ने अकेले पानी में उतरकर नाले में फंसे कचरे को साफ किया और पानी को खाली किया।

End of Feed