अल्लाह बचा ले मौला! झूले पर चढ़ते ही बिगड़े बच्चे के सुर, ऊपर पहुंचते ही रो-रोकर मांगने लगा दुआएं, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर मेले के बड़े झूले पर बैठे एक बच्चे का बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। शुरुआत में टशन दिखा रहा बच्चा झूला ऊपर पहुंचते ही डर के मारे अल्लाह को याद करने लगता है।

Viral Video: मेले में जाकर बड़े झूले की सवारी करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई बार यह एडवेंचर कुछ लोगों के लिए भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Funny Video) में, जहां एक बच्चा मेले में बड़े झूले पर बैठकर सैर करने निकला था। लेकिन, जैसे ही झूला ऊपर पहुंचा, उसकी सारी 'होशियारी' हवा हो गई। जिस तरह का माहौल बना था उसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

End of Feed