Viral Video: क्या संस्कार है...दिल्ली मेट्रो में छोटे बच्चे ने जवान को किया सैल्यूट और छुए पैर, वीडियो ने किया इमोशनल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने लोगोंका दिल जीत लिया। आलम ये है कि लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारो-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल छू लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्चे ने जिस तरह CISF जवान को सैल्यूट किए और पैर छुए, उसने सबको भावुक कर दिया। आलम ये है कि लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

End of Feed