डॉक्टर-डॉक्टर खेलते हुए बच्चे ने मगरमच्छ का किया 'इलाज', Viral Video ने लोगों को किया हैरान

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा मगरमच्छ के साथ डॉक्टर-डॉक्टर खेलते हुए उसका 'इलाज' करता नजर आता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा एक मगरमच्छ के साथ बिना किसी डर के खेल रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि बच्चा उस मगरमच्छ के साथ बचपन वाला डॉक्टर-डॉक्टर गेम खेल रहा है। वह खुद को डॉक्टर मानकर मगरमच्छ का चेकअप करते हुए दिख रहा है।

child playing doctor game with crocodile viral video colombia

मगरमच्छ के साथ खेलता बच्चा (X/@Maryam_Fem21)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्टेथोस्कोप पहनकर मगरमच्छ का इलाज करने लगा बच्चा

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) कोलंबिया का है। वीडियो में दिखता है कि बच्चा पानी के किनारे बैठा हुआ है। उसने डॉक्टर की तरह अपने गले में खिलौने वाला स्टेथोस्कोप पहन रखा है। उसके सामने एक बड़ा मगरमच्छ शांत होकर लेटा है। बच्चा कभी उसके सिर पर हाथ फेरता है, तो कभी वह उसकी गर्दन को पकड़कर उस स्टेथोस्कोप को उसके सीने पर लगाकर उसका चेकअप करता है। वह उस मगरमच्छ के साथ ऐसे पेश आता है जैसे वह उसका इलाज कर रहा हो। सबसे हैरानी की बात यह है कि मगरमच्छ पूरे समय बिल्कुल शांत दिखाई देता है। वह बच्चे पर हमला नहीं करता और न ही कोई आक्रामक हरकत करता है। इसी वजह से यह वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है।

End of Feed