Viral Video: देसी जुगाड़ का मास्टरमाइंड! छोटे बच्चे ने लकड़ी से बना दिया धांसू गाड़ी, जुगाड़ देखकर फैन हो गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का अद्भुत हुनर तेजी से वायरल हो रहा है। खिलौने बाजार से खरीदने के बजाय इस नन्हे आविष्कारक ने लकड़ी के टुकड़ों और जुगाड़ का इस्तेमाल करके एक चलती-फिरती शानदार गाड़ी तैयार कर दी।

Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो (Jugaad Video) सामने आते हैं जो साबित कर देते हैं कि हुनर किसी संसाधन या बड़ी डिग्री का मोहताज नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का ऐसा ही मजेदार और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चे ने अपनी रचनात्मकता और देसी जुगाड़ का ऐसा प्रदर्शन किया है जिसे देखकर बड़े-बड़े हैरान रह गए हैं। आलम ये है कि यह अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

End of Feed