सड़क धंसी और देखते ही देखते गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का यह Video खूब हो रहा वायरल

सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और कार सिंकहोल में जा गिरी। कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बच गए। हादसे का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर चल रही एक कार देखते ही देखते सड़क के अंदर ही समा गई। वायरल हो रहा यह वीडियो चेन्नई का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह ओल्ड महाबलीपुरम रोड यानी ओएमआर (Old Mahabalipuram Road) यानी OMR का एक हिस्सा अचानक धंस गया और देखते ही देखते एक कार सड़क पर बने बड़े से गड्ढे में जा गिरी। घटना टाइडल पार्क (Tidel Park) के पास हुई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Video Of Car in Sinkhole

चलते-चलते अचानक कार सड़क के अंदर समा गई। (X/@omjasvinMD)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कुछ सेकंड में सड़क बनी मौत का गड्ढा

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके बीचों-बीच कार गड्ढे में पलटी हुई नजर आ रही है। अचानक सड़क का इस तरह धंस जाना वहां से गुजर रहे लोगों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। सबसे राहत की बात यह रही कि दोनों लोग इस हादसे में सुरक्षित बच गए। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। सड़क के अचानक धंसने के बावजूद दोनों के सुरक्षित निकल आने से लोगों ने राहत की सांस ली।

End of Feed