हजारों जूते-चप्पलों के बीच खोजना था अपना जूता, शख्स ने AI को लगाया काम पर, फिर जो हुआ Video में खुद देख लें

मंदिर के बाहर 1000 से ज्यादा जूतों के बीच अपना जूता ढूंढने के लिए शख्स ने AI की मदद ली। AI ने फिर जो काम किया उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

आज के समय में AI का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई, नौकरी या जानकारी हासिल करने तक सीमित नहीं रह गया है। लोग अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों को हल करने के लिए भी AI की मदद ले रहे हैं। इसका एक मजेदार उदाहरण सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला, जहां एक शख्स ने 1000 से ज्यादा जूतों के बीच अपना जूता ढूंढने के लिए ChatGPT की मदद ले ली।

ChatGPT shoe finder at Mahakal Temple viral video

AI को सौंपा जूता खोजने का काम (Instagram/@ShubhangBorkar)

मंदिर के बाहर लगा था जूते-चप्पलों का अंबार

दरअसल, यह मामला उज्जैन के महाकाल मंदिर का बताया जा रहा है। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक शख्स के सामने उस समय मुश्किल खड़ी हो गई, जब बाहर रखे सैकड़ों जूतों के बीच उसे अपना जूता ढूंढना था। जूतों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि हर जूते को देखकर अपना जूता तलाशना काफी मुश्किल काम था।

End of Feed