chatGPT Ghibli Photos Viral: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एक्स बताया है कि, 'मैंने अपना पीएफपी बदल दिया है, लेकिन शायद कोई मुझे बेहतर बना दे।' ऑल्टमैन ने अपनी DP को घिबली-स्टाइल एआई इमेज में अपडेट किया। बता दें कि घिबली chaGPT का एक नया वर्जन है, जो एक इन-बिल्ट इमेज जेनरेशन फीचर है जो यूजर्स को स्टिकर, संकेत, मेम, फोटोरीलिस्टिक इमेज आदि बनाने की सुविधा देता है। इसके लॉन्च होते ही चैटजीपीटी यूजर्स ने इससे फोटोज बनाना शुरू कर दिया। इसके माध्यम से यूजर्स प्रतिष्ठित फिल्म सीन से लेकर त्रासदियों तक, बचपन की तस्वीरों से लेकर कार्टून तक हर चीज की घिबली फोटो बना रहे हैं।
क्या है घिबली ?
गौरतलब है कि, घिबली एक फेमस जापानी एनीमेशन स्टूडियो है। इसकी स्थापना 1985 में एनीमेशन की दुनिया के दो प्रभावशाली निर्देशकों हयाओ मियाज़ाकी और ईसाओ ताकाहाटा ने की थी। स्टूडियो को इसकी शानदार कलाकृति, गहरी कहानी और प्रकृति, मानवता, कल्पना और आत्म-खोज के विषयों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। स्टूडियो घिबली ने द टेल ऑफ़ द प्रिंसेस कागुया (2013), स्पिरिटेड अवे (2001), ग्रेव ऑफ़ द फायरफ्लाइज़ (1988) जैसी उत्कृष्ट कृतियों का निर्माण किया है।
आइए चलते हैं घिबली की दुनिया में:
सोशल मीडिया पर ये सभी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं जिन्हें यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
