चूहे की जान के पीछे पड़ी बिल्ली, दबोचने को दौड़ाया, Tom And Jerry की याद दिला गया यह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बिल्ली एक नन्हें से चूहे की जान के पीछे पड़ी हुई है। बिल्ली उस पर झपटने की लाख कोशिश करती है लेकिन चूहा हर बार बिल्ली के हमले से बचकर निकल जाता है। वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं, "ये तो बिलकुल रियल वाला टॉम एंड जेरी है।"

बचपन की वो पुरानी कार्टून शो 'टॉम एंड जेरी' तो हम सबने देखी है न? जहां एक तरफ बिल्ली टॉम चूहे जेरी के पीछे पागलों की तरह दौड़ती है, और दूसरी तरफ जेरी अपनी चालाकी से टॉम को चकमा देकर भाग जाता है। ठीक वैसी ही एक मजेदार घटना हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जहां एक बिल्ली चूहे को दबोचने के लिए दौड़ रही है, लेकिन वीडियो देखते ही लोगों के मुंह पर हंसी की लकीरें खिंच गईं। ये वीडियो इतना पॉपुलर हो गया कि लाखों व्यूज बटोर चुका है, और नेटिजन्स इसे 'रियल लाइफ टॉम एंड जेरी' कह रहे हैं।

cat chases the mouse viral video

चूहे के पीछे पड़ी बिल्ली (Instagram/@imvincentgao)

चूहे को दौड़ाती दिखी बिल्ली

12 सेकंड का छोटा सा क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था, जहां एक बिल्ली एक छोटे से चूहे के पीछे दौड़ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली एक बड़े से स्टोर रूम में चूहे को दौड़ा रही है। चूहा अपनी जान बचाने को पूरी ताकत के साथ भागता नजर आ रहा है। बिल्ली की लाख कोशिशों के बावजूद वह चूहे को पकड़ नहीं पा रही है। चूहा उसे चकमा देकर भागता नजर आ रही है और बिल्ली को खूब छका रहा है। बिल्ली कई बार तेजी से चूहे पर झपटती है, लेकिन चूहा भी उसे हर बार चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाता है।

End of Feed