पीठ पर उकेरा रियल हीरो! नवरात्रि से पहले दिखा 'कैप्टन स्मित' और 'CWG 2030' का टैटू क्रेज, देखें VIDEO

Viral Video: नवरात्रि पर गरबा के लिए युवा पारंपरिक डिजाइन के अलावा देशभक्ति और वीरता से जुड़े बॉडी टैटू बनवा रहे हैं। हाल ही में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज पायलट 'कैप्टन स्मित' के टैटू की भारी डिमांड है।

Viral Video: गुजरात में नवरात्रि का त्यौहार सिर्फ गरबा-रास तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह फैशन, आर्ट और ट्रेंड्स का भी एक बहुत बड़ा जरिया बन चुका है। हर साल गरबा नाइट्स की शुरुआत से पहले युवा अपने बैक टैटू और बॉडी पेंटिंग को लेकर अलग-अलग प्रयोग करते हैं। लेकिन, इस बार अहमदाबाद में नवरात्र की तैयारियों के बीच जो टैटू ट्रेंड वायरल हो रहा है, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बार गरबा के मैदान में सिर्फ ट्रेडिशनल या फ्लोरल डिजाइन नहीं, बल्कि 174 लोगों की जान बचाने वाले भारत के रियल-लाइफ हीरो 'कैप्टन स्मित' (Captain Smit) का टैटू युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है।

End of Feed