Viral News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit के यूजर्स का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा जब उन्होंने कैंसर पीडि़त महिला की दुखभरी दास्तां पर उसके बॉस की प्रतिक्रिया सुनी। अपनी मां के वर्कप्लेस के बारे में एक यूजर ने बताया कि, उसकी मां, जो स्टेज 4 कैंसर से ग्रसित हैं उनको उनके बॉस ने काम पर लौटने के लिए कहा। बताया कि, बॉस उनकी उपचार योजना के बारे में और भी जानना चाहता था।
रेडिट पर वायरल हुआ बॉस का मैसेज।
वायरल हो गई पोस्ट
Reddit यूजर ने बॉस से प्राप्त एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि, 'मेरी मां को 5 स्टेज में से चौथे चरण का कैंसर है और उनका बॉस उन्हें काम पर वापस लौटने के लिए कह रहा है। उन पर दबाव डाल रहा है। मेरी माँ 50 वर्ष की हैं और एक दशक से इस कंपनी में हैं। 18 महीने पहले उनको कैंसर होने का पता चला जिसके बाद उन्होंने तुरंत ऑफिस को सूचित किया। इसका मतलब उनके बॉस को लंबे समय से बीमारी की गंभीरता के बारे में पता था। इसके बाद भी मीटिंग के लिए पूछना पागलपन है। बता दें कि, ये पोस्ट तीन पहले की गई थी, जिसे अब तक हजारों लोगों ने पढ़ा था।
कैंसर से लड़ रही महिला ने बताई ये बात
कैंसर से ग्रसित महिला ने बताया कि, 'HR ने मुझे तब बुलाया जब मेरा रोजाना रेडिएशन होता था। मेरी अभी तीन सर्जरी हुई थीं और एक और की जरूरत थी, लेकिन मुझे पहले रेडिएशन पूरा करना था। उन्होंने मुझे यह बताने के लिए फोन किया कि मुझे कुछ हफ्तों में काम पर लौटने की जरूरत है। मैंने पूछा, मैं ऐसे कैसे आ सकती हूं ? तो वे मुझसे कहते हैं कि मुझे यह करना होगा, यदि मैं ऐसा नहीं करूंगी तो मेरे पास नौकरी या स्वास्थ्य बीमा नहीं रहेगा। यह वह नौकरी थी जो मुझे बड़ी मेहनत से 35 वर्षों से मिली हुई थी। मैं बेहद भाग्यशाली थी कि मुझे एक वकील मिला जो उनके साथ एक कॉन्ट्रैकट करने में सक्षम था। फिर भी, मैंने काफी पसीना बहाया, यहां तक कि 11 दिनों तक सोई भी नहीं और यह पता लगाने की कोशिश की कि मैं कैसे काम कर सकती हूं और रेडिएशन कैसे कर सकती हूं। बाद में मैंने अपनी आखिरी सर्जरी को एक साल के लिए टाल दिया जब तक कि मेरे पास एफएमएलए के और दिन नहीं आ गए। मैं भाग्यशाली हूं। बहुत भाग्यशाली।'
यूजर्स ने बॉस पर निकाली भड़ास
Reddit यूजर्स ने महिला की दुखभरी कहानी सुनने के बाद उसके बॉस पर भड़ास निकाली। एक यूजर ने कहा कि, 'आपके स्वास्थ्य बीमा पर आपके नियोक्ता का नियंत्रण होना घृणित है।' दूसरे ने कहा कि, 'यह सब बेहद अनुचित है।' तीसरे यूजर ने बताया कि, 'पच्चीस साल पहले, एचआर ने मुझे एक कार दुर्घटना के बाद चोट के कारण नौकरी से निकालने के लिए कहा था। उन्होंने मुझे पैसे देने से बचने का प्रयास किया और ईएससी को यह भी बताया कि मैंने नौकरी छोड़ दी।' आगे उसने लिखा कि, 'जब तक आपकी मां का बॉस कंपनी का प्रमुख न हो, आप कंपनी के प्रमुख को बुला सकते हैं। वही मैंने किया। मुझे अपना दो सप्ताह का पैसा मिला।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, 'कुछ लोग इतने अलग-थलग हैं कि यह घृणित है। मुझे आशा है कि तुम्हारी मां में उस भयानक बॉस का बहिष्कार करने की क्षमता होगी। यह ठीक नहीं है और बहुत बेकार है। कुछ लोग सिर्फ बुरे होते हैं।'
