Animal Attack Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जो खूब हंसाते हैं। मगर कई बार हमारे होश उड़ जाते हैं। देखकर भी यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो सचमुच दिमाग घूम देगा। वीडियो एक सांड से जुड़ा है जो सीधे में घर के अंदर बेडरूम में जा घुसा। इधर सांड के बेडरूम में घुस आने से घर में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
क्या हुआ जब बेडरूम में घुस गया सांड। (Photo/Twitter)
बेडरूम में पहुंच गया सांड
वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। बताया गया कि सांड जानवर के पीछे भागते हुए घर में दाखिल हो गया। इधर सांड को बेडरूम में देखकर घर के मालिक की हालत खराब हो गई। बेचारे ने आंख खुलते ही उलटे पांव दौड़ लगा दी। बेडरूम में पहुंचे सांड का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अजीब घटना बताया है।
एक्स पर देखें वीडियो
ऐसे @Dilmaangemore1 नाम के हैंडल से लिखा गया, 'बेडरूम में पहुंचा कैसे ये बुल?' इसी तरह @stardust3001 ने मजाक में कहा, 'इंसान हो या जानवर, फीमेल के पीछे सब अंधे हो जाते हैं शायद।' कई यूजर्स ने इसे हास्यास्पद बताया, तो कुछ ने इसे खतरनाक स्थिति करार दिया।
