वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला के पीछे पड़ गया सांड, फिर जो हुआ उसे देखकर पैरों तले जमीन खिसक जाएगी

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ना केवल हैरान हैं। बल्कि, जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

Image

महिला के पीछे पड़ा सांड (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के पीछे पड़ा सांड
  • सच्चाई देखकर हर कोई रह गया हैरान
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको ऐसे-ऐसे नजारे दिख जाएंगे, जिनके बारे में आमतौर पर लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते हैं, जिन्हें देखकर लोग लोग हंसते-हंसते (Funny Video) लोट-पोट हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Today Trending Video) को देखकर लोगों का दिमाग तक चकरा जाता है। इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक और मजेदार वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर ना आप केवल हक्के-बक्के रह जाएंगे। बल्कि, सच्चाई जान जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

कई बार मौज-मस्ती में लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाती है। इतना ही नहीं परिणाम भी काफी खतरनाक हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला सामान लेने के लिए किराने की दुकान पर पहुंची है। जैसे ही महिला दुकान के पास पहुंचती है एक सांड अचानक वहां आ जाता है और महिला के पीछे पड़ जाता है। सांड को देखकर महिला काफी डर जाती है और दौड़ते हुए दुकान के अंदर चली जाती है। अंदर से एक आदमी डंडे लेकर दौड़ते हुए सांड की तरफ जाता है। लेकिन, अचानक ऐसा नजारा दिखता है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। पूरा मामला क्या है आप खुद इस वीडियो में देखें...

चौंकाने वाला है वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हंसी भी छूट रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। सोच रहे होंगे कि इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'aryan_06200' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 45 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो हद है भाई। किसी का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article