वायरल न्यूज़

Crocodile Video: भूख लगने पर अपना ही बच्चा खा गया मगरमच्छ, मुंह में दबोचा और पानी में खींच लिया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 21, 2024, 10:29 AM IST

Crocodile Video: इसमें देखेंगे कि मगरमच्छ की भीड़ में एक भूखे भेड़िया की तरह खाने की तलाश में है। मगर एकाएक उसकी नजर बेबी मगरमच्छ पड़ी और वो उसे मारकर खा गया।

Image

भूख लगी तो अपना ही बच्चा खा गया ये मगरमच्छ। (Photo-Instagram)

Crocodile Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि विशाल आकार वाले जानवर भी इसके करीब जान की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। जंगल का राजा शेर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। मगर कभी सोचा है कि अगर मगरमच्छ भूखा रह जाए तो क्या होगा। अगर नहीं जानते हैं तो अभी इससे जुड़ा हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। देखकर होश उड़ जाएंगे कि भूख लगने पर मगरमच्छ अपने ही बच्चे को खा गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

अपना ही बेबी मारकर खा गया

वायरल वीडियो में पानी के किनारे ढेरों मगरमच्छ नजर आते हैं। सभी भूखे भेड़िए की तरह खाने की तलाश में है। मगर काफी देर तक उन्हें खाने के लायक कुछ नजर नहीं आता है। मगर तभी फ्रेम में ऐसा कुछ नजर आया जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। दरअसल मगरमच्छ की नजर तभी पास में मौजूद बेबी मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ ने पेट की भूख मिटाने के लिए उसे ही अपना शिकार बनाने प्लान बनाया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि मगरमच्छ तेज रफ्तार में आया और अपना बच्चा मुंह में दबोचकर पानी में खींच ले गया। पानी में वो बेबी मगरमच्छ को मारकर खा गया। फ्रेम में सबसे आखिर का नजारा किसी के भी होश उड़ा देगा। मालूम हो कि मगरमच्छ से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर bilal.ahm4d नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article