भाईयों की लड़ाई में हुई बुआ जी की वाइल्ड कार्ड एंट्री, ऐसा लताड़ा आते ही वायरल हो गया वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 14, 2025, 07:22 AM IST

Funny Family Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि बुआ जी घर में सबसे अलग एक कुर्सी पर बैठी हैं। उनका गुस्सैल रूप देखने लायक है। मानो वो किसी मामूली विवाद पर भाईयों पर गुस्सा कर रही हों।

Funny Family Fight Video: परिवार में जब भाईयों की बीच कहासुनी होती है तब अक्सर घर के बड़े बीच बचाव कराते हैं। कई बार देखा गया है कि बड़ी बहन इसमें अच्छी खासी भूमिका निभाते हुए नजर आती हैं। अभी भाईयों के बीच विवाद और उसे सुलझाने हुए बुआ जी से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बुआ जी का गुस्सैल अंदाज देखने लायक होता है। गुस्से में बैठी बुआ जी दोनों परिवार में छोटे भाईयों पर गुस्सा करती हैं तब किसी ने पूरा नजारा कैमरे में कैद कर लिया। अब पूरी घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अल प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video Today

वायरल वीडियो बुआ जी का बताया गया है जो गुस्से में नजर आती हैं। (Photo-X/gharkekalesh)

बुआ जी की हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

वायरल वीडियो के बारे में कहा गया कि भाई में जमीन को लेकर आपसी विवाद पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि घर की बड़ी बुआ जी को इसमें दखल देना पड़ गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि दो भाई झगड़ रहे थे तभी बुआ जी वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि बुआ जी कुर्सी पर बैठी हैं। उनके आसपास छोटे बच्चे और अन्य लोग खड़े नजर आते हैं। बुआ सामने खड़े किसी शख्स को बुरी तरह लताड़ रही हैं। वहीं आसपास खड़े अन्य लोग उन्हें बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर अपने परिवार के मजेदार विवाद याद आ जाते हैं।

End of Feed