Viral Video: भारत घूमने आई ब्रिटिश महिला हुई लद्दाख की दीवानी, 7 दिन की ट्रिप ने बदल दी सोच

ब्रिटेन की कंटेंट क्रिएटर डीआना ने लद्दाख में 7 दिन बिताए। बिना इंटरनेट के रहना, पहाड़ों के बीच समय बिताना और तारों भरे आसमान का अनुभव उनके लिए यादगार रहा। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video: भारत की खूबसूरती ऐसी है कि यहां घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक भी कई बार इसकी यादों में खो जाते हैं। यहां की प्रकृति, संस्कृति और लोगों का अपनापन उन्हें लंबे समय तक याद रहता है। अब ब्रिटेन की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर डीआना (Deanna) की लद्दाख यात्रा भी सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है। डीआना ने एक ट्रैवलर ग्रुप के साथ लद्दाख में करीब सात दिन बिताए। उन्होंने इस पूरे सफर के कई खूबसूरत पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनका कहना है कि लद्दाख ने उन्हें सिर्फ खूबसूरत जगहें नहीं दिखाईं, बल्कि खुद को समझने और जिंदगी को नए तरीके से देखने का मौका भी दिया।

british woman ladakh trip india viral video

ब्रिटिश महिला की लद्दाख यात्रा का वीडियो हुआ वायरल (X/@sociallywanderful)

सुबह 4 बजे देखा खूबसूरत सनराइज

डीआना के लिए लद्दाख की यात्रा की शुरुआत ही खास रही। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे उठकर लेह में सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देखा। इसके अलावा वह शांति स्तूप और लेह पैलेस भी गईं। पहाड़ों के बीच मौजूद इन जगहों की खूबसूरती ने उनका ध्यान अपनी ओर खींचा लेकिन इस ट्रिप का सबसे अलग अनुभव उन्हें रुम्बक गांव में मिला। यहां उन्होंने करीब 24 घंटे बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के बिताए। आज के समय में जब ज्यादातर लोग हर समय फोन से जुड़े रहते हैं, ऐसे में बिना इंटरनेट के पूरा दिन बिताना उनके लिए काफी खास रहा।

End of Feed