पानी नहीं जहर! यहां मछलियां भी सोचकर जाती हैं, समुद्र की वो जगह जहां सेकंडों में खत्म हो जाती है जिंदगी

ब्राइन पूल समुद्र के अंदर बनी ऐसी झीलें होती हैं जिनका पानी बहुत ज्यादा खारा और बिना ऑक्सीजन का होता है। इनमें जाने वाला ज्यादातर समुद्री जीव कुछ ही सेकंड में बेहोश या मर जाता है, इसलिए इन्हें "समुद्र की मृत्यु की झील" कहा जाता है। हालांकि यहां खास सूक्ष्म जीव रहते हैं, जिनसे वैज्ञानिक जीवन की शुरुआत और नई दवाओं के रहस्य समझने की कोशिश कर रहे हैं।

समुद्र की गहराइयों में कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जहां पहुंचते ही जिंदगी थम जाती है। इन्हें ही ब्राइन पूल कहा जाता है, जिन्हें लोग “समुद्र की मृत्यु की झील” भी कहते हैं। ये समुद्र के अंदर बनी ऐसी झीलें होती हैं जिनका पानी इतना ज्यादा खारा और जहरीला होता है कि वहां जाने वाला ज्यादातर समुद्री जीव कुछ ही सेकंड में मर जाता है। ब्राइन पूल तब बनते हैं जब बहुत ज्यादा नमक वाला पानी समुद्र तल के गड्ढों में जमा हो जाता है।

Dangerous places in ocean

समुद्र की वो जगह जहां सेकंडों में खत्म हो जाती है जिंदगी (फोटो: iStock)

यह पानी सामान्य समुद्री पानी से भारी होता है, इसलिए ऊपर नहीं मिलता और अलग झील की तरह जमा रहता है। इनमें मौजूद नमक की मात्रा सामान्य समुद्र से 3 से 8 गुना तक ज्यादा होती है। इसके अलावा इनमें लगभग ऑक्सीजन नहीं होती। इसी वजह से ये पानी और आसपास के समुद्र के बीच साफ-साफ एक सीमा बन जाती है, जैसे पानी के नीचे कोई झील की सतह हो।

End of Feed