Brain Test: मैना की भीड़ में कहां है सेना, अगर खोज लिया तो कहलाओ जाबाज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 25, 2025, 02:15 PM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग और आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। अगर इस चैलेंज को हल कर दिया तो सचमुच जीनियस मान लेंगे।

Brain Test Puzzle: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी निवास करती है। मगर इनमें छोटी जनसंख्या ऐसी है जिसका दिमाग बहुत तेज है। तेज दिमाग के साथ बाज जैसी नजर वाले लोगों की आबादी तो और भी कम है। मगर कभी सोचा है आपका दिमाग और आंखों कितनी तेज हैं। खुद को परखना चाहते हैं तो आज ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली है। मगर इसे हल करना आज हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।

दिमाग को परखने वाली तस्वीर

वायरल तस्वीर में हर तरफ मैन लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं मैन की भीड़ एक जगह सेना भी है। नेटिजन्स को आज उसी सेना को खोजने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई मैना की भीड़ से सेना को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

End of Feed