Brain Test: ट्रंप की भीड़ में कहां छिपा है टैरिफ, सिर्फ तेज दिमाग ही ढूंढ पाएगा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 3, 2025, 12:30 PM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली एक गजब की तस्वीर के साथ एक बार फिर हाजिर हुए हैं। तस्वीर में आपको हर तरफ ट्रंप लिखा हुआ नजर आएगा। मगर आज आपको इसमें टैरिफ खोजने का चैलेंज मिलेगा।

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। मगर कई बार आंखें नम करने वाले वीडियो भी सामने आते हैं। मगर इन सबसे इतर हमारे दिमाग को चैलेंज करने वाली तस्वीरें भी यहां खूब शेयर होती हैं। ऐसी तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा भी कहा जाता है। दिमाग घुमा देने वाली एक ऐसी ही तस्वीर के साथ आज हम फिर हाजिर हुए हैं।

Brain Test

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होगा। (Photo/TNN)

ट्रंप में कहां है टैरिफ

सोशल मीडिया में शेयर हुई इस तस्वीर में आपको हर तरफ ट्रंप लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आने वाला है। मगर जानते हैं ट्रंप की इस भीड़ में एक जगह टैरिफ भी कहीं छिपाकर रखा गया है। मगर मजाल है कोई उस छिपे हुए टैरिफ को ढूंढकर दिखा सके हैं। अगर आप खुद को जीनियस या तेज दिमाग वाला समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको बताना है आखिर वो टैरिफ कहां छिपाकर रखा हुआ है।

End of Feed