Brain Test: दिमाग के तोते उड़ गए मगर राजन में साजन नहीं दिखा, दम है तो आप ढूंढ निकालें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 15, 2025, 06:57 AM IST

Brain Test: आंखों के साथ दिमाग को परखने वाली ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। इसमें आपको हर तरफ राजन लिखा हुआ नजर आएगा। मगर तस्वीर में एक जगह साजन भी कहीं छिपा हुआ है।

Brain Test Challenge: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार आंखों पर भरोसा करना तक मुश्किल होता है। अभी ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जो दिमाग के तोते उड़ा देगी। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ राजन शब्द लिखा हुआ नजर आने वाला है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आने वाला है।

optical Illusion Puzzle

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

राजन में कहां है साजन

मगर जानते हैं वायरल तस्वीर में एक जगह कहीं पर साजन भी आराम से बैठा हुआ है। मगर मजाल है कोई राजन की भीड़ में बैठे साजन को ढूंढकर दिखा सके। अगर आप खुद को नजरों का सुल्तान समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए है। आपको बताना है कि आखिर राजन की भीड़ में साजन कहां छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

End of Feed