Brain Test Puzzle: 88 की भीड़ में कहां छिपा है 83, ढूंढ लिया तो चैंपियन कहलाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 7, 2025, 06:53 AM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 88 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसमें एक जगह 83 नंबर भी कहीं छिपा हुआ है, जो आपको ढूंढ निकालना है।

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर यहां दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में कुछ ऐसे रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें ढूंढ निकालना आमतौर पर बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। आज दिमाग को परखने वाली एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 88 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।

88 में कहां छिपा है 83

तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यहीं नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं 88 नंबर की भीड़ में एक जगह गणित का 83 नंबर भी लिखा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को धुरंधरों का सरदार समझते हैं एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। अगर आपने जवाब ढूंढ लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे। हालांकि अभी तक किसी तरह सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

End of Feed