Brain Test: रजनी की भीड़ में कहां है सजनी, अगर दम है तो पांच सेकंड में खोज लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2025, 02:08 PM IST

Brain Test: वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी है, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। तस्वीर में आपको हर तरफ एक जैसे शब्द लिखे हुए नजर आएंगे।

Brain Test: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार मानी जाती है। यहां हंसने-हंसाने वाले ढेरों वीडियो शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमारा दिमाग ही कंफ्यूज कर देता है। अभी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी है, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। तस्वीर में आपको हर तरफ एक जैसे शब्द लिखे हुए नजर आएंगे।

Brain Test

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNNB)

रजनी में छिपी है सजनी

तस्वीर में हर तरफ सिर्फ रजनी लिखा हुआ नजर आता है। यानी तस्वीर में हर जगह यही नाम लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी तस्वीर में एक जगह सजनी भी कहीं पर बैठी है। नेटिजन्स को आज उसे खोजने का चैलेंज मिला है। मगर मजाल है कोई रजनी में छिपी सजनी को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए है।

End of Feed