Brain Test: दिल की सुनोगे तो पांच सेकंड में N खोज लोगे, वरना पूरा दिन भी छोटा पड़ जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 23, 2025, 08:05 AM IST

Brain Test: दिमाग और आंखों को परखने वाली एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर को हल करने के लिए पांच सेकंड का समय दिया गया है, मगर मजाल है कोई जवाब ढूंढकर दिखा सके।

Brain Test: सोशल मीडिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं जो सीधे हमारे दिमाग को चैलेंज करती हैं। कई बार ऐसे चैलेंज हम आसानी से हल कर लेते हैं, मगर कई बार दिमाग घूम जाता है। मगर जवाब मिलना उतना ही मुश्किल होने लगता है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज वाली इस तस्वीर में हर तरफ अंग्रेजी का M अक्षर लिखा हुआ नजर आता है।

Brain Test Puzzle

दिल के साथ दिमाग को परखने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर। (Photo/ Twitter)

छिपा हुआ N नहीं ढूंढ पा रहे लोग

ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में आपको ऊपर से नीचे सिर्फ यही अक्षर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर क्या हो जब बताया जाए इसी तस्वीर में एक जगह N भी बड़े आराम से बैठा है। खास बात है M की भीड़ में बैठे N को कोई भी आसानी से नहीं ढूंढ पा रहा है। अच्छे-अच्छे धुरंधर तस्वीर में छिपे जवाब को ढूंढने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

End of Feed