Viral: बदमाशों को देख रफूचक्कर हुआ Boyfriend, प्रेमिका को सूनसान सड़क पर छोड़ा अकेले, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 25, 2023, 07:12 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल रास्ते पर चल रहे होते हैं। तभी पीछे दो बदमाश आ जाते हैं और गन दिखाते हैं, गन देखते ही ब्वॉयफ्रेंड वहां से रफूचक्कर हो जाता है। अब अकेली बची लड़की से बदमाश लूट करते हैं, फिर लड़की वही रोने लगती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बदमाशों को देख भाग निकला ब्वॉयफ्रेंड
  • लूट के बाद गर्लफ्रेंड लगी वही रोने
  • लोग बोले- लड़का तो धोखेबाज निकला

Boyfriend Ran Away Leaving His Girlfriend: किसी कपल के रिश्ते में भरोसा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज होती है। ऐसे में जब कोई प्रेमिका अपने प्रेमी के संग जाती है तो वह यही सोचती है कि उसका प्रेमी उसके साथ रहे, उसे बीच रास्ते में अकेला ना छोड़े। लेकिन जब आपका ब्वॉयफ्रेंड ही धोखेबाज निकले और आपको बीच रास्ते में ही अकेला छोड़ दे तो आप पर क्या बीतेगी, ये वीडियो (Viral Video) इसी का उदाहरण है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Boyfriend Ran Away Leaving His Girlfriend

बदमाशों को देख गर्लफ्रेंड छोड़ भाग निकला ब्वॉयफ्रेंड (Image Credit : @TheFigen_/Twitter)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रात के समय सूनसान रास्ते पर टहल रही थी, तभी वहां दो बदमाश आ जाते हैं। जैसे ही लड़का बदमाशों के हाथ में गन देखता है, वहां से 'नौ दो ग्यारह' हो जाता है। अब ऐसे धोखेबाज लड़के से भगवान हर लड़की को बचाएं। आगे क्या था.. बदमाशों के हत्थे लड़की चढ़ गई और फिर उन्होंने लड़की से लूटपाट की और भाग निकले। फिर लड़की बेचारी ना इधर की रही और ना उधर की। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।

End of Feed