Viral Video: मौत बनकर आईं समुद्र की लहरें, 16 साल के ‘हीरो’ ने बच्चे को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी

Viral Video: कैलिफोर्निया के एक बीच पर अचानक उठी तेज लहरों ने करीब 10 साल के बच्चे को समुद्र में खींच लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तभी 16 साल के एक लाइफगार्ड ने बिना देर किए बच्चे को बचाने के लिए उफनती लहरों के बीच छलांग लगा दी।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कई वीडियो पर तो लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में कैलिफोर्निया के सांता क्रूज स्थित सीब्राइट बीच पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं। समुद्र में उठ रही बेहद तेज लहरों की चपेट में आकर करीब 10 साल का एक बच्चा अचानक बहकर खतरनाक लहरों के बीच पहुंच गया। देखते ही देखते बच्चा मुश्किल में फंस गया और किनारे खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। फिर 16 साल का 'हीरो' वहां मसीहा बनकर पहुंचा और बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।

viral video

बच्चे को बचाने के लिए जान की बाजी (तस्वीर साभार- @diol2n)

End of Feed