Viral Video: इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई टैलेंट (Talent Video) हर किसी को हैरान कर देता है। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। लेकिन, हाल ही में सामने आया एक डांस वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो में एक युवा सड़क के किनारे अपनी ऐसी गजब की फ्लेक्सिबिलिटी दिखाता है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या इसकी बॉडी में हड्डियां हैं भी या नहीं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
लड़के का अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @chris.poper.05)
ये भी पढ़ें - Viral Video: ना फाइन भरने की टेंशन, ना चाबी छीनने का डर, पुलिस सामने आई तो शख्स ने बाइक ही कंधे पर उठा लिया
वायरल वीडियो आप देख सकते हैं पीली शर्ट पहने एक लड़का बेहद शांत भाव से खड़ा नजर आता है। म्यूजिक शुरू होते ही वह बिना किसी झिझक के अपना एक पैर उठाता है और उसे आसानी से अपने कंधे के पीछे तक मोड़ लेता है। इसके बाद वह जमीन पर बैठकर जिस तरह से अपनी टांगों और शरीर को अलग-अलग एंगल में घुमाता है, वह वाकई किसी जादू से कम नहीं लगता। इस पूरे वाकये के दौरान सड़क के किनारे बैठे उसके दोस्त लड़के के इस अतरंगी टैलेंट को देखकर हैरान भी होते हैं और जमकर लुत्फ भी उठाते हैं। लड़के के चेहरे पर मौजूद आत्मविश्वास और सहजता यह दर्शाती है कि उसने इसके लिए कड़ी मेहनत की होगी। जिस तरह का वो टैलेंट दिखा रहा था, उसने एक पल के लिए हर किसी को चौंका दिया। देखें वीडियो...
लड़के का अनोखा टैलेंट
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अलग लेवल का टैलेंट है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'chris.poper.05' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडिय को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर चटकारे लेते हुए जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कोई इसे 'रबड़ मैन' कह रहा है , तो कोई इसके फ्लेक्सिबल मूव्स की तुलना जिमनास्टिक्स से कर रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
