Prank Video: मॉल में अचानक से गिरा लड़का, फिर करने लगा ऐसी हरकत, मुंह खोल देखते रह गए लोग

इंस्टाग्राम पर एक प्रैंक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मॉल घूमने जाता है और वही चक्कर खाकर गिर जाता है। इसके बाद वह कुछ ऐसा करता है, जिसे देख सभी शॉक्ड रह जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS

Dance Prank Video: इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के काफी वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इनमें काफी हद तक प्रैंक वीडियो भी देखने को मिलता है, जो लोगों को काफी पसंद भी आता है। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो एक प्रैंक वीडियो है। ये इतना खतरनाक है कि पहली दफा देखने के बाद आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। हालांकि, उसके बाद लड़के ने किया, उसे देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का मॉल जाता है और वहां अचानक से गिर जाता है। सभी लोगों को लगता है कि शायद ये गर्मी का प्रभाव हो, जिससे वह चक्कर खाकर गिर गया है। तभी लड़का खड़ा होता है और मस्ती भरा डांस करने लगता है। ऐसे में जितने भी लोग वहां खड़े होते हैं, वे सभी देख दंग रह जाते हैं। लड़के के गिरने पर एक महिला उसे उठाने के लिए जाती है, तभी लड़का खड़ा होता है और महिला वहां से डरकर भाग जाती है। ये पूरा वीडियो काफी मजेदार है।

End of Feed