VIDEO: मौत को टक से छूकर वापस आए तीन लोग, मेले में लगे झूले का पेंच निकला, हवा में लटकी रही डोली

सोशल मीडिया पर एक हादसे का वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि मेले में लगे एक झूले की डोली बीच हवा में फंसी हुई है।

मेले में कई लोग बड़े झूले पर बैठने से बड़ी डरते हैं। ऐसे लोगों के मन में यह एक बहुत बड़ा डर होता है कि अगर झूला टूटकर गिर गया तो क्या करेंगे या फिर झूला आसमान में ही अटक गया तो फिर क्या होगा। यही डर विकासनगर के भीमावाला क्षेत्र में लगे बैसाखी मेले में सच हो गई। जहां एक बड़े से झूले की डोली बीच हवा में अटक गई औक झूले के ढांचे पर फंसी रह गई। इस घटना का वी़डियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Video Of Jhoola Left Dangling in the Mid Air

आसमान में अटका झूला (Times Now Navbharat)

ये भी पढ़ें:

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि झूले की डोली बीच हवा में अटकी हुई है और उस पर लोग फंसे हुए हैं। नीचे मेला घूमने आए लोगों की भीड़ इस तमाशे को देख रही है और पूरे वाकये को अपने फोन के कैमरे में कैद कर रही है। झूले में फंसे लोगों की मदद करने के लिए भी कुछ लोग पीछे से पहुंचे हुए हैं। जो उन्हें झूले की डोली से नीचे उतारने में उनकी मदद कर रहे हैं। गनीमत रही कि झूले की डोली झूले से अलग होकर नहीं गिरी, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

बीच हवा में झूले की डोली पर अटके तीन लोग

वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को मेले में लगा एक बड़ा झूला अचानक खराब हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई। बताया जा रहा है कि झूले की एक डोली का पेंच निकल गया था, जिसके कारण वह हवा में ही अटक गई। उस डोली में तीन लोग बैठे थे, जिनमें एक पुरुष और दो महिलाएं थीं। वे कई फीट ऊपर हवा में फंसे हुए थे और नीचे खड़े लोग डर के मारे चीख रहे थे।

End of Feed