Viral Video of Bobcat: चिड़ियाघर में आप सभी घूमने गए होंगे, वहां कई प्रजातियों के जानवरों को भी देखा ही होगा। इन्हीं में से नाम है- बॉब कैट। जी हां... बॉब कैट। यह बिल्ली की एक प्रजाति होती है, जिसकी नजर और छलांग दोनों ही बहुत खतरनाक होता है। इसी का एक वीडियो (Viral Video) आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे- 'वीडियो हो तो ऐसा'।
बॉब ने लगाई बेहतरीन छलांग (Photo Credit - Instagram)
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसमें बॉब कैट को लंबी छलांग लगाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में आप साफतौर पर देख पाएंगे कि आखिर किस प्रकार से वह अपने आहार को पकड़ रहा है और उस पर अटैक कर रहा है। बाउंड्री के अंदर होते हुए उसने शख्स द्वारा फेंके गए मांस के टुकड़े को इतनी अधिक जम्प करके पकड़ा कि जैसे मानिए वह बाउंड्री ही डाकने की कोशिश कर रहा हो। ऐसे में इस वायरल वीडियो (Bobcat Viral Video) को यूजर द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को एक बार देखने के बाद आप दोबारा देखें बिना रह ही नहीं सकते। यह वीडियो इतना मजेदार है कि आपकी नजर इससे हटने नहीं देगी।
बॉब कैट की छलांग देख दंग रह जाएंगे आप
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई बेहतरीन कमेंट्स किए जा चुके हैं। इस वीडियो (Trending Video) पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे में ये तो बाउंड्री क्रॉस कर भाग भी सकता है। वहीं, एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि 'भाई... वहां रहना सेफ नहीं, भाग निकलो, नहीं तो वह छलांग मार कर इधर आ जाएगी। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, लाखों व्यूज के साथ इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बॉब कैट के इस शानदार वीडियो को 'ppredator_wildlifevids' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
