वायरल न्यूज़

Viral Video: बुढ़ापे में 'चच्चा' ने दिखाया जवानी वाला जोश, स्टाइल देखकर चकरा जाएगा दिमाग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 21, 2023, 12:45 PM IST

बुढ़ापे में एक शख्स बाइक से स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है, जिसमें वह पिढली सीट पर बैठा है और हैंडल छोड़ गाड़ी चला रहा है। इतना ही नहीं, वह पिछली सीट पर बैठकर सिगरेट भी जला रहा है और पी

Image

बाइक से स्टंट करते 'चच्चा' (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बाइक से किया स्टंट
  • पिछली सीट पर बैठ जलाई सिगरेट
  • स्टाइल देख चकरा जाएगा दिमाग

Man While Stunting with Bike Viral Video: बाइक चलाने का शौक करीब-करीब सभी को होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए बाइक चलाना एक पैशन की तरह होता है, जो अपनी कलाकारी से लोगों को मोहित कर देते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है एक अधेड़ उम्र के शख्स ने। 'चच्चा' का ये वीडियो (Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आपका भी दिमाग चकरा जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Social Media Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी बाइक के साथ स्टंट करता हुआ एक शख्स नजर आ रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि किस प्रकार से वह बाइक की हैंडल छोड़ पिछली सीट पर बैठकर ड्राइव कर रहा है। इतना ही नहीं, वह बाइक की पिछली सीट पर बैठकर सिगरेट भी पी रहा है। 'चच्चा' का ये स्टाइल देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह बुढ़ापे में नहीं बल्कि अपनी जवानी में हो। इस वीडियो में आप उनकी जवानी वाले जोश को साफतौर पर देख सकेंगे, जो बेहद कूल है।

बाइक से स्टंट करते हुए 'चच्चा' ने दिखाया जवानी का जोश

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। इस वीडियो (Trending Video) पर एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि एक आजाद आदमी बिल्कुल ऐसा ही दिखाई देता है। वहीं, एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि 'यह आपका अंतिम सिगरेट है'। वैसे अब तक इस जबरदस्त स्टंट वाले वीडियो पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा लाखों व्यूज के साथ इस वीडियो को काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। वायरल हो रहे इस स्टंट वाले वीडियो (Viral Video of Stunt) को 'gentlebikers' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article