Pre Wedding Shoot Video: आजकल शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन के बीच प्री-वेडिंग शूट का चलन काफी बढ़ गया है। पहले यह चलन अमीरों में ही था, लेकिन बाजारवाद ने इसे छोटे-छोटे कस्बों से लेकर गांवों तक पहुंचा दिया है। पहले प्री-वेडिंग शूट के लिए लोग खूबसूरत हिल स्टेशन में जाते थे, लेकिन अब जगह-जगह पर प्री-वेडिंग शूट होते देखे जाते हैं। इस दौरान कैमरामैन अपना क्रिएटिव दिमाग लगाकर दूल्हा-दुल्हन से किसी भी जगह पर प्री-वेडिंग शूट करवा देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
प्री-वेडिंग शूट (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Shocking Video: कलर बम से शादी को यादगार बनाना चाहती थी दुल्हन, बुरी तरह जल गई बॉडी, झुलस गए सारे बाल
वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे आप
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा-दुल्हन किसी नदी के किनारे प्री-वेडिंग शूट करवाने पहुंचे थे। इस बीच कैमरामैन ने अपना क्रिएटिव दिमाग लगाते हुए उन्हें नदी के बीच में शूट करवाने के लिए कहा। इसके लिए आनन-फानन में एक नाव का इंतजाम किया गया और दूल्हा-दुल्हन को नाव में बिठाकर कैमरामैन फोटो शूट करने लगा। मजेदार बात यह हुई कि खुद कैमरामैन और बाकी लोग भी नाव में बैठ गए। आप देख सकते हैं कि इतने लोगों को भार नाव उठा नहीं पाया। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्री-वेडिंग शूट के दौरान अचानक नाव में पानी भरना लगा। वह तो गनीमत थी कि नाव किनारे ही थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। आप देख सकते हैं कि जैसे ही नाव में पानी भरता है, कैमरामैन वहां से खिसक लेता है। वहीं दूल्हा और दुल्हन बेचारे पानी में भीग जाते हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन का प्री-वेडिंग शूट के दौरान मोये-मोये हो जाता है। वीडियो को sneharoynandi_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
