Blinkit के डिलीवरी ब्‍वॉय ने शानदार सिंगिंग से जीता कस्‍टमर का दिल, वायरल वीडियो पर CEO ने भी की तारीफ

Blinkit Delivery Man Viral Video: ग्रॉसरी डिलीवरी एप ब्लिंकिट के एक कर्मचारी की गायिकी का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Blinkit Delivery Man Viral Video: ब्लिंकिट के डिलीवरी ड्राइवर प्रशांत की सिंगिंग परफॉर्मेंस इन दिनों काफी वायरल हो रही है। दरअसल, जब प्रशांत अपने कस्‍टमर के घर ऑर्डर लेकर पहूंचे तो उन्‍होंने लोगों को वहां विभिन्न गानों पर थिरकते हुए देखा जिसके बाद प्रशांत ने भी वहां सिंगिंग परफॉर्मेंस दी और उनकी गायिकी पर लोग प्रभावित हो गए। प्रशांत का वीडियो सौम्यरेंद्र बारिक नामक यूजर ने एक्स पर शेयर किया था। जिसके बाद ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा की प्रतिक्रिया भी वीडियो पर आई।

​blinkit ceo albinder dhindsa, blinkit delivery man viral video, blinkit man video, blinkit, viral news, video


ब्लिंकिट के डिलीवरी मैन का वीडियो वायरल।

एक्‍स पर शेयर किया गया था वीडियो

सौम्‍यरेंद्र बारिक नामक यूजर ने एक्‍स पर लिखा कि, 'प्रशांत से मिलें। जब मैं कुछ दोस्तों के साथ घूम रहा था तो वह ब्लिंकिट ऑर्डर देने के लिए मेरे घर आया था। उसे संगीत में रुचि है और वह कुछ गाने बजाना चाहता था और वह अविश्वसनीय है। उसने जो गाना सुनाया, उसे शेयर कर रहा हूं- आनंद लीजिए।' वीडियो में ब्लिंकिट डिलीवरी ड्राइवर को हाथ में गिटार लिए कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है। जैसे-जैसे क्लिप आगे बढ़ती है, आप उसे बेहतरीन ढंग से गाते और गिटार बजाते हुए देख सकते हैं।

End of Feed