भाई ने तो उर्फी को भी फेल कर दिया! लड़के ने कंबल से बनाए ऐसे-ऐसे ताबड़तोड़ आउटफिट्स कि फैशन डिजाइनर भी खा जाएं मात

सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़का अपने हुनर के दम पर कंबल से ऐसे-ऐसे आउटफिट्स तैयार करता है कि उसके सामने बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर भी फेल हो जाएं।

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जिसे देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने फैशन की दुनिया में तूफान ला दिया है। वीडियो में देखा गया कि एक युवक साधारण से कंबल से ऐसे-ऐसे मॉडर्न और फैशनेबल आउटफिट्स बना डाले कि उसके सामने बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स भी मात खा जाएं। इतना ही नहीं, युवक न सिर्फ फैशन डिजाइनर्स को कड़ी टक्कर दे रहा, बल्कि भारतीय फैशन की दुनिया में जानी-मानी हस्ती उर्फी जावेद को भी पछाड़ते हुए दिख रहा है।

कंबल से बने आउटफिट पहनकर रैंपवॉक करता युवक

कंबल से बने आउटफिट पहनकर रैंपवॉक करता युवक (Instagram/@tik_toker_tharun_nayak)

कंबल से तैयार किए शानदार आउटफिट्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक साधारण से कंबल से एक से एक यूनिक और स्टाइलिश आउटफिट्स तैयार कर किसी मॉडल की तरह रैंपवॉक कर रहा है। वीडियो में वह कंबल को अलग-अलग तरीकों से ड्रेप करते हुए स्टाइलिश आउटफिट्स तैयार करके दिखा रहा है। कभी वह उस कंबल को ऑफ-शोल्डर ड्रेस की तरह कैरी करता है, तो कभी उसे श्रग की तरह बनाकर पहन लेता है। थोड़ी ही देर बाद वह उस कंबल को स्कर्ट भी बना लेता है और तो और एक दफा वह उसे स्टाइलिश कोट में तब्दील कर देता है। ऐसे ही करके वह उस कंबल से कम से कम 10 आउटफिट्स तैयार कर देता है।

End of Feed