Viral Video: सोशल मीडिया पर आप सब हर दिन कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिल को पिघला देते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बाइकर ने मसीहा बनकर जिस तरह ट्रैफिक से बाहर निकालकर एंबुलेंस को हॉस्पिटल पहुंचाया, उसकी तारीफ करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं।
बाइकर ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @motorcruiser)
पुरानी कहावत है भगवान कब, कहां और किस रूप में आकर लोगों की मदद कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? इतना ही नहीं कई बार लोगों को उसके बारे में अहसास भी नहीं होता और काम भी हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ट्रैफिक में एक एंबुलेंस फंसा हुआ है। तभी एक बाइकर वहां पहुंच जाता है और एंबुलेंस को ट्रैफिक से बाहर निकालने में जुट जाता है। बाइकर आगे-आगे जाकर रास्ता खाली करवाता है और एंबुलेंस उसके पीछे-पीछे आराम से निकल जाता है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई शहर का है और बाइकर ने आगे बढ़कर मदद की और एंबुलेंस को समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया। देखें वीडियो...
नजारे ने जीता लोगों का दिल
वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं आप भी बाइकर की जरूर तारीफ कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'motorcruiser' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और बाइकर की तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी की क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
