Stunt Video: बीच सड़क पर कर रहा था स्टंटबाजी, बाइक डिसबैलेंस होने पर गिर पड़ा शख्स, यूजर्स बोले - आ गया स्वाद

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको एक दो लड़के नजर आएंगे, जो एक बाइक से आ रहे हैं तभी अचानक से बाइक चलाने वाला लड़का 'व्हीली' मारता है। उसके बाद क्या होता है, आप खुद ही देख लीजिए..

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंटबाजी कर रहा था लड़का
  • स्टंट करने में हो गया भारी कांड
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bike Stunt Viral Video: बाइक स्टंट के कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो आप देख सकते हैं, जिनमें लोग बेखौफ होकर गाड़ियों से स्टंट करते हैं। कई बार ऐसा करना जानलेवा भी साबित हो सकता है और कुछ लोगों की तो जान भी चली जाती है। लेकिन फिर भी लोग मानने को तैयार नहीं होते हैं और हीरोगिरी के चक्कर में ऐसा ही करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक लड़का स्पोर्ट्स बाइक लेकर स्टंट कर रहा है। स्टंट के दौरान लड़का व्हीली मारने की कोशिश कर रहा है। लेकिन तभी लड़के के बाइक का बैलेंस गड़बड़ा जाता है और वह बाइक लेकर गिर जाता है। लड़के को चोट भी आती है और उसकी बाइक भी टूट जाती है। ऐसे कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं लेकिन फिर भी लोग हीरोगिरी करना नहीं छोड़ते।

End of Feed