Video: हीरो बनने के चक्कर में फुल हवाबाजी दिखा रहा था शख्स, आगे हुआ कुछ ऐसा कि शांत हो गया अंदर का कीड़ा

वायरल न्यूज (Viral News): सड़क सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि सड़क पर वाहन चलाते समय जरा सी भी लापरवाही आपको कितनी भारी पड़ सकती है।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो (Video) देखने को मिलते हैं, जिनमें लोग बाइक या फिर कार से खतरनाक स्टंट दिखाते हुए नजर आते हैं। हवाबाजी का इन्हें इतना शौक होता है कि सामने दिख रहा खतरा भी इनकी नजरों से ओझल हो जाता है। ऐसे में कई बार लोगों का स्टंट उन्हें ही भारी पड़ता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को स्टंट करना बहुत ही भारी पड़ जाता है।

bike stunt accident viral video

हादसे का शिकार हुआ स्टंट दिखा रहा बाइक सवार (X/@bihar_police)

तेज रफ्तार बाइक बनी मुसीबत

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक गांव की पतली सड़क पर एक युवक बिल्कुल तेज रफ्तार में लहरिया कट मारते हुए बाइक चला रहा होता है। उसके इस स्टंट का वीडियो भी शूट हो रहा होता है। कुल मिलाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल होने का पूरा इंतजाम कर लिया था, लेकिन उसका यह ओवर कॉन्फिडेंस उसी पर भारी पड़ जाता है।

End of Feed